Print this page

सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों को किया जाये टोल फ्री : दया सिंह

 सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों को किया जाये टोल फ्री : दया सिंह सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों को किया जाये टोल फ्री : दया सिंह shouryapath news
  • rounak group

दया सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मिलकर कर रखी जिलेवासियों की समस्या

   दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मुलाकात कर कुम्हारी टोल नाका से सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों को टोल फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुम्हारी का टोल नाका स्थानीय लोगों के लिए फ्री होना चाहिए। यहां सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों से भी वसूली की जा रही है। जो मनमानी है।
उन्होंने बताया कि दुर्ग-अंजोरा बायपास में सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों से टोल नहीं लिया जाता है। लेकिन यहां दुर्ग जिले के ही दूसरे टोल नाके पर वसूली चल रही है। दया सिंह ने कहा है कि लोग भाजपा सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। इसलिए इसका निर्णय भी भाजपा सरकार को करना होगा। पहले की कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।
अब लोगों की उम्मीदें हैं, जिस पर सरकार को बिना देरी ध्यान देकर दुर्ग जिलेवासियों को राहत देना चाहिए। दया सिंह ने कहा कि, नेहरू नगर से कुम्हारी तक हाइवे का बुरा हाल है। लोग त्रस्त हैं। बड़े-बड़े गड्?ढे हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। इसलिए समय रहते कुम्हारी टोल नाके से सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों से टोल टैक्स बंद होना चाहिए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ