दुर्ग / शौर्यपथ / राजनांदगांव दुर्गा चौक निवासी श्रीमती सुशीला देवी का निधन के पश्चात परिवार द्वारा उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी.उनके पुत्र ऋषभ चोपड़ा ने अपनी माताजी के देव लोकगमन के बाद नवदृष्टि फाउंडेशन राजनांदगांव के सदस्यों से संपर्क किया और नेत्रदान की मंशा जाहिर की खुशबु पारख, रोमी बोहरा एवं समस्त चोपड़ा परिवार की सहमति से नेत्रदान सम्पन्न हुआ
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की टीम से डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. शगुफ्ता अमीन एवं नेत्र सहायक संजीव यादव ने कॉर्निया कलेक्ट किए
नेत्रदान प्रक्रीया के दौरान नवदृष्टि फाउंडेशन से तरुण आढ़तिया, फनेंद्र जैन, मनीष साहिता, शैलेश गणात्रा एवं दिव्या नगदिया मौजूद रहे व् नेत्रदान प्रक्रीया में सहयोग किया . ऋषभ चोपड़ा ने कहा माँ के जाने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा किन्तु माताजी जाते जाते नेत्रदान के माध्यम से दो परिवारों को नई रौशनी व् नया जीवन दे गई नेत्रदान के निर्णय से परिवार हमेशा माँ से प्रेरणा लेता रहेगा व् माँ की स्मृतिया हमेशा रहेंगी.
तरुण आढ़तिया ने कहा सुशीला देवी के नेत्रदान से नेत्रदान प्रक्रीया को गति मिलेगी व् समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी और हमारी संस्था के अभियान को गति मिलेगी एवं हमारी संस्था के सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा .नवदृष्टि फाउंडेशन के फणेन्द्र जैन ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827111887/9827877900 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से शैलेश गणात्रा,तरुण आढ़तिया, फणेन्द्र जैन, दिव्या नगदीया, मनीष साहिता,अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक सहित अन्य सदस्यों ने श्रीमती सुशीला देवी को श्रद्धांजलि दी व चोपड़ा परिवार को साधुवाद दिया .