Print this page

नकाबपोश बाइक सवारों ने की दो महिलों से चैन स्नेचिंग आरोपियों को पकडने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

  • Ad Content 1

भिलाई/शौर्यपथ /मोटर साइकिल पर सवार नकाबपोश युवकों ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से चैन स्नेचिंग कर फरार हो गये। इस चैन स्नेचरों ने एक के बाद एक अलग-अलग इन वारदातों को अंजाम दिया। इन चैन स्नेचरों को पकडने वैशाली नगर पुलिस ने आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से साफ  पता चल रहा है कि अलग-अलग चैन स्नैचिंग की दो वारदात करने वाले आरोपी एक ही हैं।
   पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोककर की चैन स्नेचिंग मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला वैशाली नगर दिगंबर जैन मंदिर के पास का है। वार्ड क्रमांक 20 निवासी बुजुर्ग महिला 72 वर्षिया तारामणि जैन से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई है। घटना सुबह साढ़े 6 बजे की है। तारामणि जैन मंदिर जा रही थी। तभी मोटर साइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और किसी वकील का पता पूछने के बहाने तारामणि जैन के गले से लगभग दो तोला वजनी सोने का चैन छीनने के बाद तेजी से भाग निकले।
 फूल तोड़ रही महिला को बनाया शिकार वहीं दूसरी घटना में इन युवकों ने वार्ड 14 चंद्रनगर में भी इसी तरह से चैन स्नैचिंग की वारदात हुई। यहां पर आरोपियों ने फूल तोड़ रही 70 वर्षिया बुजुर्ग महिला से गले का मंगल सूत्र छीन लिया। पहली वारदात की तरह ही मोटर साइकिल सवार दोनों युवकों ने बुजुर्ग महिला से किसी का पता पूछने के बहाने बातचीत में उलझाया और गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लेकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों ही घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाली तो आरोपियों का हुलिया एक सा नजर आ रहा है। फिलहाल इन आरोपियों की को पकडने में पुलिस को सफलता नही मिली है अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ