Print this page

निगम चुनाव : केलाबाड़ी वार्ड में भाजपा का दावेदार फिर तैयार,कांग्रेस से कौन सस्पेंस बरकरार ...

  • devendra yadav birth day

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है वार्ड में आरक्षण के बाद कौन चुनावी मैदान में उतरेगा इसकी तैयारी दावेदारों ने शुरू भी कर दी . दुर्ग निगम चुनाव में प्रमुख मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होना तय है ऐसे में राजनितिक पार्टी से किसे टिकिट मिलेगा इस बात के लिए दावेदार अपनी दावेदारी प्रमुखता से रखने के लिए अभी से चुनावी मैदान में उतर चुके है ताकि उनकी दावेदारी मजबूत हो सके . शहर के दो वार्ड है है जो मुस्लिम बाहुल्य होने से इस वार्ड में कांग्रेस का कब्जा रहता है किन्तु पिछले निगम चुनाव में केलाबाड़ी वार्ड से जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी मतिम शेख ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और मुकाबले को रोचक बना दिया था वह शहर में चर्चा का विषय रहा . इन पांचा सालो के दरमियां मतिम शेख ने केलाबाड़ी वार्ड की जनता के सवाल लगातार उठाये और कही ना कही कांग्रेस के पार्षद एवं परिषद् में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी हमीद खोखर के कार्यो की आलोचना से लगातार चर्चा में बने रहे .
   वार्ड पार्षद आरक्षण के बाद केलाबाड़ी वार्ड न. ४1 महिला ओबीसी होने से इस वार्ड में कांग्रेस की तरफ से कोई ऐसा प्रत्यशी नजर नहीं आ रहा जो हमीद खोखर जैसा लोकप्रिय हो और मतिम शेख से मुकाबला कर सके . महिला वार्ड होने से जहाँ मतिम शेख ने अपने बेटी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया और इसके लिए तैयारिया भी शुरू कर दी है वही कांग्रेस की तरफ से किसकी तयारी है यह अभी तक चर्चा में नहीं आया .
निर्वृत्मान पारषद हमीद खोखर ने शौर्यपथ समाचार पत्र से चर्चा में यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके परिवार से किसी भी महिला को चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे और किसी अन्य को इस बार कांग्रेस की तरफ से मौका देंगे . १० सालो तक उन्होंने पार्षद रहकर जनता की सेवा की अब इस बार वह किसी नए प्रत्याशी को मौका देने के लिए प्रयास करेंगे . ऐसे में भाजपा की तरफ से मतिम शेख टिकिट के लिए दावेदारी कर रहे है और पिछली बार जिस तरह उन्होंने भाजपा की उपस्थिति वार्ड में दर्ज कराई वर्तमान हालात में उनके अपेक्षा कोई अन्य नजर नहीं आ रहा ऐसे में प्रदेश और केंद्र में भाजपा कि सत्ता होने से यह वार्ड कांग्रेस के हाथ से जाता नजर आ रहा है .
  हालांकि यह भी चर्चा है कि निर्वृत्मान पार्षद हमीद खोखर अपने परिवार की किसी महिला का नाम आगे कर सकते है किन्तु उनके परिवार से केवल हमीद खोखर है जो राजनितिक और सामजिक सक्रियता में रहते है ऐसे में परिवार के किसी महिला का नाम आगे करना मुश्किल नजर आ रहा है .
  ऐसे में आने वाले समय में अब सबकी नजर रहेगी कि केलाबाड़ी वार्ड ४१ से कांग्रेस का प्रत्यशी कौन होगा यही समय का चक्र है कभी यह चर्चा होती थी कि भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा अब यह चर्चा है कि कांग्रेस का प्रत्यशी कौन होगा यही राजनीती है और यही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की खूबसूरती जहाँ एक ही व्यक्ति/पार्टी सदा लोकप्रिय नहीं रहता आम जनता के मतदान की यही अमूल्य धरोहर है जो पांच साल के लिए अपना जनप्रतिनिधि चुनने को आतुर रहता है अब आने वाले समय का सभी को इंतज़ार है कि वार्ड नंबर ४१ से नारीशक्ति की  कमान किसके हाँथ में होती है युवा पीढ़ी या पारिवारिक घरेलु महिला

Rate this item
(1 Vote)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ