भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात को दया सिंह ने पहुंचाया महाकुंभ तक
भिलाई /शौर्यपथ /शहर में निकलने वाली सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात की चर्चा महाकुंभ तक होने लगी है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह महाकुंभ पहुंच गए हैं, वहां स्थान करने के बाद उन्होंने सनातनी धर्मगुरूओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है और उन्हें भिलाई आने का न्यौता देकर उनसे आशीर्वाद लिया। दया सिंह द्वारा भेंट किए गए आमंत्रणपाकर धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है और कहा है कि दया सिंह सनातन के प्रति बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।
इस दौरान दया सिंह ने कुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचे और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर वैष्णवी जगदंबा नंदगिरी और एंबेसडर का आर्शीवाद लिया और कहा कि बाबा की बारात में वे जरूर भिलाई पहुचेंगे।