Print this page

नवरात्रि में सेवा का अद्भुत उदाहरण : श्री जी योग समिति दुर्ग ने कोपीडीह में भव्य भंडारे का आयोजन

  • rounak group

दुर्ग/कोपीडीह / शौर्यपथ /
श्री जी योग समिति दुर्ग (पंजीकृत संस्था), जो पिछले तीन वर्षों से योग प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है, ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर आस्था और समर्पण का अद्वितीय परिचय दिया। समिति द्वारा डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों के लिए ग्राम कोपीडीह में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
  भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन में समिति के सभी सदस्यों ने तन, मन, धन से योगदान देते हुए देवी गीत, नृत्य और हर्षोल्लास के साथ यात्रियों और ग्रामीणों को भोजन परोसा। व्रतधारियों के लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं में अपार हर्ष देखा गया।
  समिति का यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गांव में भक्तिभाव और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य – पंकज शर्मा, देवाशीष कर्मकार, अमरेश भौमिक, बबीता गुप्ता, वंदना सोनी, संदीप अग्रवाल, शरद गुप्ता, शोभा कर्मकार, कमल शर्मा, ब्यूटी भौमिक, कविता चौधरी, इंदु वडेरा, पूजा विश्वकर्मा, प्राची विश्वकर्मा, सूर्य राजपूत, भावना साहू एवं नितेश साहू अपने बच्चों सहित, रविशंकर सोनी, दीनदयाल साहू, मनीष दरयानी, कुशल उजाला–गंगा उजाला अपने बच्चों सहित, डॉली साहू, शोभ सुनील खंडेलवाल, मनीष साहू, ममता गणेश अग्रवाल, निक्की अग्रवाल, अर्चना भौमिक, डॉ. अनुराधा बक्शी, सौम्या सिंघानिया अपनी माता सहित, मूलचंद भैया, गौरव बजाज, पलक, पूनम चावड़ा, हार्दिक चावड़ा, कार्तिक, प्रीति अग्रवाल और अन्य अनेक सदस्य पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
  माता रानी की पूजा-अर्चना हेतु समिति द्वारा दान भी अर्पित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में समिति ने सभी ग्रामवासियों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया।
? “मां बंधन भी है और मुक्ति भी, मां साधन भी है और साध्य भी” – इसी भाव के साथ यह आयोजन नवरात्रि में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ