Print this page

नंदिनी नगर पुलिस की कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार

  • rounak group

28 पेटी अवैध शराब, टाटा सफारी और मोबाइल सहित 4.74 लाख की मशरूका जब्त

नंदिनी नगर (durg ) / shouryapath / थाना नंदिनी नगर पुलिस ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 28 पेटी देसी शराब, एक टाटा सफारी वाहन, चार स्मार्टफोन और नगदी रकम सहित कुल 4,74,500 रुपये की मशरूका जब्त की है।

सूचना मिली थी कि धमधा मार्ग से नंदिनी खुर्द की ओर एक पुरानी टाटा सफारी में दीगर राज्य की अवैध शराब लाई जा रही है। जानकारी मिलते ही नंदिनी नगर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम ने बताए गए मार्ग पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

छापेमारी में बरामद सामग्री

  • 28 पेटी देसी शराबकीमत: ₹1,34,400

  • टाटा सफारी वाहनकीमत: ₹3,00,000

  • 04 स्मार्टफोनकीमत: ₹25,000

  • नगदी₹15,100
    कुल जब्ती राशि: ₹4,74,500

घटना में पकड़े गए आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाया गया, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. नरेश कुर्रे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर

  2. लवकेश उर्फ बबलू, उम्र 30 वर्ष, निवासी गिरहोला, नंदिनी नगर

  3. आर्यन कुमार लहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर

  4. प्रभू बारले, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड 04, अहिवारा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चल रही अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ