Print this page

भिलाई में 31वें वर्ष होगा भव्य सार्वजनिक दशहरा उत्सव, 65 फीट के रावण का दहन 20 अक्टूबर को

  • doing of business

मार्स द बैंड की प्रस्तुति, काकीनाडा की आतिशबाजी और 8 हजार दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था रहेगी आकर्षण

भिलाई। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई द्वारा 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान में 31वें वर्ष सार्वजनिक दशहरा पर्व का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में 65 फीट ऊंचे रावण तथा 50-50 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन रात 9:30 बजे होगा।

आयोजक चन्ना केशवलू एवं समिति अध्यक्ष प्रेमचंद देवांगन ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में मार्स द बैंड की संगीतमय प्रस्तुति के साथ आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की प्रसिद्ध आतिशबाजी और इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी विशेष आकर्षण रहेंगी।

8 हजार दर्शकों के लिए व्यवस्था

समिति के अनुसार, आयोजन स्थल पर लगभग 8 हजार दर्शकों के बैठने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और तीन स्थानों पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल टीम और अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रहेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए 60 से अधिक बाउंसर और 100 स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।

आयोजकों ने भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के नागरिकों से सपरिवार शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य दशहरा की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देना है। नागरिकों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

 

प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारी जी. अमर, राजनारायण सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रीतम साहू, डी. मरिया दास, उज्ज्वल तिवारी, बी. पद्मनाभन, टी. शंकर, आर. प्रसंगी और शिवा कुमार उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ