Print this page

सड़क पर अवैध टीन शेड हटाया, मॉडल टाउन में निगम की कार्रवाई

  • doing of business

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देश पर जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर के वार्ड क्रमांक-3, मॉडल टाउन में सड़क पर बनाए गए अवैध टीन शेड को हटाने की कार्रवाई की गई।

निगम प्रशासन के अनुसार, सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। आयुक्त ने सड़कों, नालियों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं।

निगम ने नागरिकों एवं व्यवसायियों से सार्वजनिक मार्गों और शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण नहीं करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ