भिलाई / शौर्यपथ / शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा और मां काली के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने हुडको स्थित अन्नपूर्णा मंदिर, सेक्टर-7 के मां तुलजा भवानी मंदिर, मरोदा सेक्टर, सेक्टर-1 बिजली ऑफिस स्थित मां शारदा भवानी मंदिर तथा चरोदा स्थित काली मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
श्री पांडेय ने मां दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां जगदंबा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा हर घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।