Print this page

शिवनाथ नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी तेज, आयुक्त लीना कोसम ने लगाई अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी

  • doing of business

पुलगांव विसर्जन स्थल पर सफाई, प्रकाश, क्रेन, अस्थायी कुंड और साउंड सिस्टम की होगी व्यवस्था

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयुक्त लीना कोसम ने वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के गुरुद्वारा के पास निर्धारित विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह व्यवस्था 19 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

आयुक्त के आदेशानुसार उप अभियंता करण यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक नरेंद्र मनहरे, शिवा यादव एवं गोपाल सूर्या को पहुंच मार्ग का समतलीकरण, अस्थायी कुंड निर्माण तथा आवश्यकतानुसार शामियाना, कुर्सी और टेबल की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सफाई दरोगा मनोहर शेंद्रे और रामलाल भट्ट विसर्जन स्थल की साफ-सफाई, चूना मार्किंग, डस्टबिन की व्यवस्था तथा सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। सहायक अभियंता संजय ठाकुर एवं उप अभियंता मोहित मरकाम को प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम और माइक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कार्यशाला अधीक्षक शौएब अहमद प्रतिमा विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था संभालेंगे।

तीन पालियों में होगी ड्यूटी

विसर्जन स्थल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्मचारी तैनात रहेंगे। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के निर्देशन में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं मिलें और आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ