कल्याण कॉलेज में कमीशनिंग रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष और सामग्री वितरण-वापसी स्थल की व्यवस्थाएं परखीं
durg / शौर्यपथ। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों की तैयारियों को लेकर आयुक्त सुरुचि सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर लीना कोसम एवं अपर कलेक्टर लिली थॉमस ने सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कमीशनिंग रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष तथा निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल की व्यवस्था देखी गई। अधिकारियों ने प्रत्येक कक्ष में उपलब्ध स्थान, सुरक्षा इंतजाम और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने और शेष तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या व्यवधान न हो।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अनन्या अग्रवाल, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी.के. कोसरिया, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं तरुणपाल लहरे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, जावेद अली, चंद्रकांत साहू, बसंत देवांगन, अनिल मेश्राम, धर्मेन्द्र मिश्रा, आयुषी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।