Print this page

दुर्ग आरटीओ परिवहन विभाग में हो रही लापरवाही की हो उच्चस्तरीय जांच - दुर्ग एन.एस.यू.आई

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग परिवहन विभाग की भरासही, मनमानी पर रोक लगाने को लेकर आज दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश में दुर्ग शहर  एनएसयूआई के सयुक्त तत्वधान में सदस्यों द्वारा जिले के प्रवास में आए दुर्ग कलेक्टर कार्यलय आगम एवम कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के सम्बन्ध में प्रेसवर्ता में आए छग शासन परिवहन विभाग मंत्री एवम दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी को ज्ञापन सौंपा कर आरटीओ दफ्तर में विगत कुछ दिनों से दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन विभाग  कार्यालय के घटना क्रम संबन्धित जो भी अधिकारी कर्मचारी के साथ और भी बाहर के अन्य लोग शामिल है उनके ऊपर भी उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाकर बाकी बचे हुए दोषी व्यक्तियों के अपर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने कि मांग किए इसमें आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार,घोर लापरवाही जैसे मामले की खबरें सामने आ रही हैं,आप इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत परिवहन आयुक्त इंद्रावती भवन और दुर्ग जिला कलेक्टर को जांच का आदेश दिया, जिसमें यह खुलासा हुआ कि दुर्ग परिवहन उच्च विभाग के अधिकारी और एक निजी व्यक्ति का इस काम में शामिल होना पाया गया जिसके बाद आनंद शर्मा परिवहन निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया जिसमें आप की दूरदृष्टि पारदर्शिता और ऐसे गैर लापरवाह अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही होने से जनमानस में भी जागरूकता का संदेश पहुंचा जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है अवैध गतिविधियों के संचालन और अवैध वसूली संबंधित समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल करने कर बदनाम करने की कोशिश किया गया किंतु आपके कठोर प्रशासनिक कार्यों के कारण उत्कृष्ट सेवा आचरण नियम के विपरीत पाया गया जिसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण और अपील नियम 1966 के तहत, परिवहन आयुक्त नवा रायपुर के कार्यालय ने आंनद शर्मा को परिवहन निरीक्षक के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है पर भी इस कार्य में जो भी कोई अन्य बाहरी व्यक्ति है जिसका मोबाइल नंबर आरटीओ कार्यालय के दरवाजे में चिपका हुआ था जिनका इस तरह का गलत तरह के गतिविधियों में शामिल होकर दुर्ग परिवहन विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारी के साथ मिली भगत से कार्य करते आ रहे थे जिससे छग की कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल करने में दोषी व्यक्तिय ही जिम्मेदार है छात्र नेताओं ने मांग किया कि जितनी जल्दी हो सके उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर हर पहलू से जांच कर दोषियो के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जावे जिससे आम जनता के मन में हमारी सरकार की छवि एक अच्छे प्रशासक के रूप में जाना जा सके ज्ञापन सौंपा के दौरान NSUI के ब्लॉक अध्यक्ष अमोल जैन, सूरिया ,विनिस ,राहुल सहित अन्य लोग मौजूद थे

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ