Print this page

सीसीटीवी कैमरा में मिला फुटेज, मूर्तियों से छेड़छाड़ व सामान चोरी करने वाले व्यक्तियों होगी एफआईआर दर्ज

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निर्मित छ0ग0लोक कला मार्ग में छ0ग0 की पारंपरिक सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक के रुप प्रतिमाएॅ व अन्य सौदर्यीकरण किया गया है। जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा छेड़छाड़ कर मूतियों से चश्मा व अन्य सामानों की चोरी कर ली गई । निगम द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरा में उनका फुटेज 13 दिसबंर 2020 को रात्रि 12.40 बजे दर्ज हो गई है। जिसे पैनट्राईव में लेकर आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने मूर्तियों से छेड़छाड़ और सामानों को चोरी करने वाले व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने पत्र प्रेषित किया गया है। आयुक्त बम्रन ने आम जनता से अनुरोध कर कहा है कि शहर की सुन्दरता में छ0ग0 की संस्कृति लोक कला कोक प्रदर्शित करने वाले आकृति और प्रतिमाओं से हमारी संस्कृति को हमें याद दिलाते हैं, इस सौदर्यीकरण स्थल को सुरक्षित रखें, किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ न करें।  

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ