दुर्ग । शौर्यपथ । सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंघ के साहिबज़ादों की शहीदी को समर्पित रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्तदान किया गया,शिविर में स्त्री पुरुष एवं समाज के सभी वर्गों ने बराबरी से योगदान दे रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी,श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग,स्त्री सत्संग सभा,हम चाकर गोबिंद के एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में कार्यक्रम सफल रहा,श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान तरसेम सिंघ ढिल्लों ने कहा श्री गुरु गोबिंद सिंघ के साहिबज़ादे अजित सिंघ-18 साल,जुझार सिंघ-14 साल,जोरावर सिंघ-9 साल व फ़तेह सिंघ-7 साल की उम्र में धर्म की रक्षा हेतु शहीद हो गए आज उन महान बच्चों की याद में रक्तदान कर समाज को सन्देश देने का कार्य युवाओं द्वारा कियाउनकी शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर युवाओं का प्रयास प्रशंसनीय है, दुर्ग नगर निगम के युवा पार्षद व शिक्षा,खेलकूद एवं युवा कल्याण के एम आई सी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान किया व नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की, श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान तरसेम सिंघ ढिल्लन,महा सचिव अरविंदर सिंघ खुराना,अवतार सिंघ रंधावा,राजेन्द्रपाल सिंघ अरोरा,सम्पूर्ण सिंघ सैनी,राजू भाटिया,मोनिंदर सिंघ(शालू), सतनाम कौर विरदी ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पात्र दे कर सम्मानित किया, नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिय,हरमन दुलाई,राज आढ़तिया,मुकेश राठी,सुरेश जैन ,खुर्शीद अहमद ,विकास जायसवाल,सत्येंद्र राजपूत,सूरज साहू पुरे समय ब्लड बैंक में उपस्थित रहे व रक्तदान प्रक्रीया में सहयोग किया,कुलवंत भाटिया ने बताया मोनिंदर सिंह,आशीष साहनी,जतिंदर सिंह (पप्पू भैय्या) अजमेर सिंह,कमलजीत सिंह (जीडी ) ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने सहयोग किया जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ अनिल अग्रवाल,लतिका,महेंद्र चंद्राकर,चेतन, कौशल, कीर्तन आशा साहू,मधुसूदन,गार्गी,तरन्नुम,नेमा चंद्राकर ने शिविर को सुचारु रूप से सम्पन्न करने में भूमिका निभाई