दुर्ग / शौर्यपथ / कोतवाली थाने में पदस्थ निरीक्षक राजेश बागड़े थाना प्रभारी को कोरोना काल मे किये गए कोरोना संक्रमणों के रोकथाम व जागरूकता के लिए आईजी विवेकानन्द सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मृदभाषी और मिलनसार राजेश बागड़े जी को सम्मानित होने पर सिटी कोतवाली थाने के स्टाफ सहित मित्रो व सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है।