Print this page

सडक सुरक्षा माह , दौड़ा शहर , दौड़े , कलेक्टर ,एसपी और विधायक ...

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ  / 32 वॉ सडक सुरक्षा माह के 27वे दिन रविवार को विवेकानंद, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश में दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 26 दिन से लगातार जिले के आम नागरिकों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए विभिन्न प्रकार के यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज रविवार को प्रातः 07.00 बजे 5 किमी सड़क सुरक्षा दौड़ एवं बच्चो के लिए स्कैटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आज के इस दौड में 2297 पुरूष धावक एवं 474 महिला धावक कुल-2771 धावक शामिल हुए दौड की शुरूआत से पहले दौड में शामिल सभी धावकों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर के द्वारा यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाईनगर, डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, जिला दण्डाधिकारी दुर्ग, प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के द्वारा स्कैटिंग में शामिल कुल-129 बच्चों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तत्पश्चात आज का मुख्य आयोजन सडक सुरक्षा दौड को हरी झण्डी दिखाकर दौड का प्रारंभ किया गया।
दौड उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय यातायात जिला दुर्ग से प्रारंभ होकर बटालियन मार्ग होते हुए व्हाई शेप ब्रिज के सेन्टर पाइंट से गैरेज रोड की ओर 32 बंगला, आटीबीपी हेडक्वाटर से नेहरू नगर अण्डर ब्रिज, नेहरू नगर चौक से वापस उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय यातायात में समाप्त हुआ।
आज के इस दौड के प्रथम महिला/पुरूष को 5100/-रूपये नगद, द्वितीय महिला/पुरूष को 3100/-रूपये नगद, तृतीय महिला/पुरूष को 2100/-नगद, प्रथम चौथे से दसवे स्थान तक महिला/पुरूष को 1100/- रूपये सात्वंना पुरूस्कार से सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम 17 फरवरी को पुरूस्कृत किया जावेगा। दौड का प्रतिभागी बनने के लिए छत्तीसगढ के जिले कवर्धा, राजनांदगांव, रायपुर, जाजगीर चांपा, बलोदा बाजार, रायगढ़ लगभग छत्तीसगढ के सभी जिलो के साथ-साथ नागपुर (महाराष्ट्र), बालाघाट (मध्यप्रदेश) से भी धावक दौड में शामिल हुए। यातायात पुलिस दुर्ग के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगो में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना एवं उन तक यह संदेश पहुंचाना है कि सडक पर हमारी जरासी लापरवाही से हमारा, हमारे परिवार का एवं हमारे देश का होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में बताना है।
धावको के साथ साथ आज के इस दौड में विधायक देवेन्द्र यादव, डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, जिला दण्डाधिकारी दुर्ग, प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, रोहित झा, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर), शौकत अली, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), विश्वास चन्द्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक, (छावनी), श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक(दुर्ग), आकाशराव गिरपुंजे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन), श्री गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात), जयलाल मरकाम उप सेनानी प्रथम बटालियन भिलाई ,नीलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक नरेश पटेल, साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक श्रुति सिंह, यातायात, निरीक्षक भारती मरकाम, यातायात, निरीक्षक संग्राम सिंह, यातायात निरीक्षक लता चौरे, यातायात एवं सामाजिक संस्था के सदस्यगण, स्टील सिटी एथलैटिक्स क्लब भिलाई के कोच व रेफ्री शामिल हुए।
दौड के पूर्व यातायात पुलिस दुर्ग के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम में पिछले दो वर्षो से मिलकर काम कर रही इप्टा कला मंच सेक्टर 01 संस्था के सदस्यों द्वारा एक छोटा सा नुक्कड नाटक यातायात नियम के पालन नहीं करने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए प्रस्तुत की गई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ