Print this page

111.32 लाख से सुगम सड़क योजना का कार्य प्रारंभ ,2021 में जनता को निरंतर मिल रही है विकास की सौगात - विधायक दुर्ग

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति भरोसा जताने व प्रदेश में भी सरकार होने से बेहतर तालमेल के साथ जनता की मूलभूत सुविधा का निपटारा किया जा रहा है। बल्कि नए विकास कार्यो के लिए लगातार निगम क्षेत्र की जनता को मांग के अनुरुप कार्य भी अविलंब नगर पालिक निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।  मेट्रो सिटी की तर्ज पर छात्र-छात्राओं को सर्वसुविधायुक्त प्रयास छात्रावास, वन परिक्षेत्र कार्यालय, एस.टी.एफ. बघेरा एवं परिवहन कार्यालय में पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड के लिए 111.32 लाख व ईरानी डेरा से महाराजा चौक तक ड्रेन निर्माण हेतु 4.97 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं नगर निगम वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू के द्वारा किया गया। विधायक ने कहा कि 2021 में जनता को निरंतर मिल रही है विकास की सौगात से निगम क्षेत्र के आंतरिक मार्गो में लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्यो को निष्पादित करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा।
जैसे की लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में 130 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री भूपेल बघेल द्वारा किया गया। जिसमें नेहरु नगर चौक से मिनीमाता चौक तक मार्ग एवं सौदर्यीकरण, पुलगांव से अंजोरा तक सिक्स लेन एवं ठगड़ाबांध का सौदर्यीकरण के कार्य प्रारंभ हो गया है। जल्द ही समय पर यह कार्य पूर्ण होकर जनता को समर्पित होगें। अब कोरोना काल में भी राज्य का विकास गतिमान होने लगा है। मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री के गृह जिला मुख्यालय होने का लाभ दुर्ग शहर को मिलता दिख रहा है। 
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, प्रकाश गीते, मनोज चंद्राकर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चंद्रकांत ओगरे, सुशील उरकुरे, उपअभियंता गंगन जैन, संदीप वोरा, थानसिंग साहू, आनंदराम साहू, अकबर अली, अशोक यादव, बाबा खान, ईश्वर साहू, बालाराम, दीपक देवांगन, रंजन पाली, देवेन्द्र पोतदार, शंकर विश्वास, पुनित ठाकुर, ममता साहू, बलवीर सिंग, मधु महराज, रामसिंग देवांगन आदि उपस्थित थे। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ