Print this page

जिला अधिवक्ता संघ द्वारा मनाई गयी बसंत पंचमी

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा मंगलवार को संघ के सभागार में दोपहर 2 बजे अधिवक्ताओ व न्यायाधीशो की उपस्थिति में बसन्त पंचमी के अवसर पर ज्ञान की देवी मा सरस्वती की पूजा कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की गई ,इसी अवसर पर छ. ग.राज्य शासन के द्वारा अधिवक्ता श्रीमति  शहाना कुरैशी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विगत दिनों मिनी माता अवार्ड  प्राप्त होने पर अधिवक्ता संघ की ओर से मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ,फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की जज श्रीमति शुभ्रा पचौरी व संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल द्वारा उन्हें शाल, श्री फल व प्रशस्ति पत्र  भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन ने किया इस अवसर पर फैमली कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वासनीकर सहित समस्त न्यायधीश अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी प्रकाश धन्डोरे, किशोर यादव,रविशंकर मानिकपुरी,आशीष सूर्यवंशी,अनिल जायसवाल,मो.दानिश परवेज़,विजय सोनकर,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ,यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ ने दी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ