दुर्ग / शौर्यपथ / सरयूपारीय ब्राम्हण समाज आगामी 4 अप्रैल को अपने समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं समाज द्वारा निकले वाले हर साल पत्रिका ब्रम्हप्रकाश के विमोचन का कार्यक्रम करने जा रही है। उक्त जानकारी सरयूपारीय ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष शारदाचरण पाण्डेय एवं महासचिव रामलखन मिश्रा ने एक आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। श्री शारदाचरण ने आगे बताया कि हमारी समिति सिर्फ ब्रम्हण समाज के लिए ही नही बल्कि समस्त मानव कल्याण के लिए कार्य करती है, उसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि केम्प एक का एक चार साल के बच्चे के ह्रदय में छेद था उसके घर की स्थिति बहुत ही दयनीय थी हमलोगों ने आपस में मिलकर उस परिवार को साढे सात हजार रूपये राशि का सहयोग किये और हमारे ब्राम्हण समाज के संतोष मिश्रा जिनका एक्सिडेंट में डेथ हुआ था उनके घर में हमलोगों ने आर्थिक सहायता दी इसके साथ ही कोरोना काल में भी हम लोगों ने आम जनता के लिए पीएम कोष में 51 हजार रूपये की सहायता राशि दी थी।
इन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार से मांग है कि आज ब्राम्हण समाज की स्थिति ठीक नही है, आर्थिक सहित कई प्रकार की स्थितियों से वे जूझ रहे है, इसलिए छग में विप्र कल्याण बोर्ड की स्थापना करें एवं भगवान परशुराम जी के जयंती के अवसर पर मांस मदिरा की दूकान को पूर्णत: बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि 7मार्च 1990 को हमारी समिति बनी इस समय मात्र हमारे 90 ही सदस्य थे लेकिन आज हम लोगों द्वार अच्छे कार्य करने का ही फल है कि आज हमारी संस्था में करीब साढे 18 सौ लोग सदस्य है। हमारी समिति समाज के बच्चों का जनेव संस्कार एवं युवक युवति परिचय सम्मेलन तथा समाज के प्रतिभाली छात्रों का सम्मान पिछले कई सालों से कर रही है। जिसमें कक्षा पांचवी से लेकर इंजीनियरिंग के मेरिट में आने वाले करीब 7 सौ छात्रों को सम्मानित अब तक कर चुके है, वहीं समाज के करीब 3 सौ बटूकों का उपनयन (जनेव संस्कार) कराये है, तथा हर साल युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन कराते है ताकि विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए किसी भी परिजन को परेशानी न हो। पत्रकारवार्ता में उमेश पाण्डेय, एनपी मिश्रा, राजनारायण तिवारी, उमेश कुमार शुक्ला, अनिल मिश्रा, महेश तिवारी, त्रिभुवन पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय, शिवशंकर तिवारी, हरेकृष्ण पाण्डेय, राजमणि दुबे, प्रदीपचंद पाण्डेय, चंद्रशेखर पाण्डेय, कैलाश पाठक, संजय पाठक, रविन्द्र शुक्ला, मनीष पाण्डेय, राजेन्द्र दुबे, सुनिल मिश्रा, रामबिलास मिश्रा, जोगिन्दर पाण्डेय, विजय शुक्ला, दिनेश मिश्रा सहित इस समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
बॉक्स
आप केवल रिसाली ही नही पूरे प्रदेश के गृहमंत्री है,बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर ध्यान दे - प्रभुनाथ मिश्रा
दुर्ग जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरयूपारी ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि गत दिवस बिगड़ती कानूने व्यवस्था को लेकर दुर्ग रेज आईजी विवेकानंद सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ की राजधानी के रूप में रायपुर, न्यायधानी के रूप में बिलासपुर एवं दुर्ग जिले में सीएम और एचएम की धानी के रूप में जानी जा रही है। चारो ओर आत्महत्या, लूट, बलात्कार का बोलबाला है। दुर्ग जिले में सामूहिक हमले आम बात हो गई है। अपराधी पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे है, सरकार के लिए भी ये चुनौती से कम नही है। उनहोंने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बारे में कहा कि वे गृहमंत्र केवल रिसाली के नही है बल्कि पूरे प्रदेश के गृहमंत्री है, वे पूरे प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।