Print this page

कांग्रेस नेत्री सरिता साहू के नेतृत्व में निकली स्कूटर रैली ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिसाली में हुआ आयोजन

  • doing of business

रिसाली / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिसाली क्षेत्र की महिलाओं ने कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका सरिता साहू के नेतृत्व में स्कूटर रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। विशाल रैली में 150 से अधिक महिलाएं स्कूटर के साथ शामिल हुई। पंथी चौक सेक्टर-8 से शुरू हुई स्कूटर रैली विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के पश्चात सरीता साहू के निवास पर समाप्त हुई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में रिसाली क्षेत्र की महिलाओं ने स्कूटर रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका सरिता साहू ने किया। सुबह रैली का शुभारंभ पंथी चौक सेक्टर-8 से हुआ। यहां से निकलकर रैली रिसाली, मरोदा फ्लाईओवर होते हुए वापस ग्लोब चौक, सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर.9 होते हुए सरिता साहू के निवास पर समाप्त हुई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ