दुर्ग / शौर्यपथ / सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाने की शुरुवात की गयी जगह जगह आयोजन कर जागरूकता अभियान चला कर कुपोषण की जंग में विजयी होने का लक्ष्य रखा उसी कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंबेडकर भवन में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया । पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा किया गया ।
ब्राह्मण पारा कुपोषण मुक्त वार्ड घोषित ..
कुपोषण अभियान के तहत दुर्ग निगम का ब्राह्मण पारा वार्ड कुपोषण मुक्त घोषित हुआ जिसकी घोषण दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने की . इस मौके पर उन्होनें ब्राम्हणपारा वार्ड को कुपोषण मुक्त वार्ड घोषित किये जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दिये । कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती श्यामली राय चैधरी सहित कसारीडी सेक्टर 05 के समस्त कार्यकर्ता,कांग्रेस कार्यकर्ता सहायिका महिलाएॅ अधिक संख्या में उपस्थित थे ।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को कुपोषण मुक्त करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार शहर में पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा हैं । इस कड़ी में कसारीडीह सेक्टर 05 के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से हर घर पोषण पखवाड़ा योजना के तहत् अंबेडकर भवन में पोषण पखवाड़ा मनाया गया । रेडी टू ईट से बने पकवान की प्रदर्शनी लगायी गयी थी ।
महापौर बाकलीवाल ने किया मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित ..
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप हमारा दुर्ग शहर कुपोषण मुक्त हो रहा है। इस कड़ी में ब्राम्हण पारा वार्ड कुपोषण मुक्त हुआ है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूॅ। साथ ही हमारी महिला बहनों को भी बधाई देता हूं कि उनके प्रयास से दुर्ग शहर कुपोषण मुक्त होने की ओर अग्रसर है। उन्होनें कहा शहर का हर बच्चो पोषित, तंदुरुस्त और स्वस्थ हो इस दिशा में कार्य आवश्यक है ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे । इसके अलावा महापौर बाकलीवाल ने महिला बहनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किये। कार्यक्रम में श्रीमती रामेश्वरी वर्मा, सुरैय्या परवीन, प्रभा कुठारे, नाजिया बेगम, तारामती वर्मा के अलावा कार्यकर्ता, सहायिका भारती कौशिक, नमनप्रीत कौर, कामिनी चंद्राकर, अनुराधा देवांगन, अनीता चंद्रवंशी, सलीमा बेगम, राधा तिवारी, जाहिदा बेगम, रश्मि साहू, रामेश्वरी मरकाम, संध्या शर्मा, वेरानिका कोसरे, रेहाना शेख, रेखा वर्मा, केसर कसेर, जमुना यादव सहित अधिक संख्या में महिलाएॅ उपस्थित थी .