दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 प्रक्रिया में हुई बड़ी गड़बड़ी के मामले को लेकर आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विश्वनाथ तामस्कर कालेज के सामने व इंदिरा मार्केट में टेबल लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे महाविद्यालय के छात्रों एवं आम लोगो ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते हुए पीएससी व राज्य के भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी विशेष रूप से मौजूद रहीं उल्लेखनीय है कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी जिसे भाजयुमो ने लगातार जोर शोर से उठा रही है और अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में आक्रमक हो गई है और आज प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों व मंडलो में तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान आरंभ कर दिए है जिसके तहत आज पटरी पार मंडल व गंज पारा सदर मंडल में जिला भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे जिला कार्यक्रम प्रभारी राहुल दीवान जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित,आईंटीसेल संयोजक राजा महोबिया मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा मंडल प्रभारी दीपक सिन्हा, हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता व कालेज के छात्र उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस कि सरकार आईं है तब से प्रदेश कि पहचान अब घोटाले भ्रष्टाचार व अपराध के गढ़ के रूप में बन रही है जिसका ताजा उदाहरण विगत कुछ माह पूर्व हुए छत्तीसगढ़ के सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा है जिसमे भर्ती प्रक्रिया में ऐसे अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया जिसने परीक्षा ही नहीं दिया और साक्षात्कार मे शामिल हो गए वहीं दुर्ग जिले के एक परीक्षा केंद्र के सभी परीक्षार्थियों का पास घोषित कर दिया गया इसी प्रकार अन्य जिलों में भी बड़ी गड़बड़िया सामने आई जिसके बाद भाजयुमो द्वारा आंदोलन के दबाव में कांग्रेस सरकार ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए मुख्य आरोपियों को बचाकर मामले को दबा रही है किंतु युवा मोर्चा ने इस मामले पर कड़ा रुख अपना ली है क्योंकि यह प्रदेश के लाखो शिक्षित युवाओं का भविष्य से जुड़ा मामला है और इसी क्रम में आज यहां हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है जिसमे आज लगभग 8 सौ से अधिक छात्र छात्राओं व आम लोगो ने ने दस्तखत कर विरोध दर्ज कराया है और अब विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों व हाट बाजारों में भी यह आंदोलन चलेगा ताकि युवाओं व लोगो को जागृत किया जा सके ।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला भाजयुमो के उत्तम साहू,अनुपम मिश्र मंडल अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,रितेश शर्मा,दीपक सिन्हा,चंद्रकांत साहू कृष्णा सिंह निरंजन दुबे,कुंदन साहू,राहुल भट्ट,सूरज पाल,समीर कौशल, प्रतपंज्य दुबे,अंकुश ठोके,प्रतीक राम,राम यादव, करण सिंह, डूमेश्वर देशमुख,दीपेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।