दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग दल्ली राजहरा रेल्वे क्रासिंग क्रमांक ४ पर निर्मित ठगडाबाँध ब्रिज का लोकार्पण प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा सोमवार शाम ७ बजे किया जाएगा . बता दे कि इस ब्रिज के उद्घाटन को लेकर और श्रेय की राजनीती को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस और भाजपा में काफी पोस्टर वार चला अलग अलग तरह की कई बातें भी चर्चा का विषय रही वही अब इस बहु प्रतीक्षित ब्रिज का लोकार्पण प्रदेश के गृह मंत्री के हांथो आज हो जाने से दुर्ग भिलाई के राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी एवं समय की बचत होगी .