Print this page

यात्रियों की रेलवे स्टेशन में हो रही लगातार कोविड जांच, अब तक 127 कोविड पॉजिटिव चिन्हांकित

  • doing of business

- तबीयत के हिसाब से होम आइसोलेशन अथवा हॉस्पिटल किया जा रहा रिफर
-कलेक्टर ने स्टेशन पर ही एंबुलेंस रखने के लिए निर्देश

दुर्ग / शौर्यपथ / रेलवे स्टेशन में यात्रियों की हो रही कोरोना जांच के निरीक्षण के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेलवे के स्टाफ से यात्रियों के कोरोना जांच के संबंध में जानकारी ली यहां जांच कर रहे दल ने बताया कि आज की तिथि तक 127 पॉजिटिव मरीज चिन्हांकित किए जा चुके हैं आज ही 11 पॉजिटिव मरीजों का चिन्हांकन हुआ है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी यात्रियों की अनिवार्य जांच होती रहे। कलेक्टर ने स्टेशन पर ही एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि पॉजिटिव मरीजों को और गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत ही अस्पताल रिफर किया जा सके।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ