दुर्ग / शौर्यपथ / संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना, टीकम छाजेड़ ,नवीन संचेती ,राकेश संचेती के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवाओं की टीम इस सेवा कार्य को अंजाम दे रही हैं, आज लगभग 50 थाली भोजन जैन समाज दुर्ग के घर घरों तक पहुंचाने निकली। आज की टीम में श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल दुर्ग के सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की प्रमुख रुप टीकम छाजेड़ अमित बाघमार अनिकेत संचेती प्रकाश कांकरिया नितिन संचेती पंकज बेगानीआशीष संचेती अमित पारख आशीष कांकरिया सुरेश चोपड़ा सचिन वैद्य । इन कार्यकर्ताओं के सेवा भावना की जैन समाज के सभी वर्ग के लोग इस कार्य की तारीफ करते हुए उन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनुमोदना कर रहे है। इस अनुकरणीय कार्य में जीव दया ग्रुप के सदस्य भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं प्रतिदिन शाम के भोजन छोडऩे की जवाबदारी जीव दया ग्रुप के नीरज लुनावत अमित बाफना महेश पारख प्रवेश पारख प्रफुल्ल चोपड़ा राहुल कोचर ली है।