Print this page

धमधा पहुँचे कलेक्टर, कोविड केयर के लिए 20 आक्सीजन युक्त बेड की होगी व्यवस्था

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज धमधा ब्लाक पहुँचे। यहाँ कोविड केयर के लिए आक्सीजन युक्त 20 बेड का सेंटर तैयार किया जा रहा है। एसडीएम श्री बृजेश कुमार क्षत्रिय ने बताया कि कोविड सेंटर के लिए चिकित्सकों का तथा नर्सिंग स्टाफ का चयन कर लिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि सेंटर में जरूरी दवाईयाँ रखें। साथ ही मरीजों के आक्सीजन लेवल पर पूरी नजर रखें। यदि आक्सीजन लेवल ड्राप होता है तो जिला मुख्यालय स्थित हायर सेंटर में रिफर करें। कलेक्टर ने कहा कि टेस्टिंग की व्यवस्था भी पुख्ता हो तथा टीकाकरण का कार्यक्रम भी लक्ष्य अनुरूप पूरा होता रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ