Print this page

वार्ड पार्षदों की सक्रियता से वार्ड और शहर हो रहा सेनेटाइजिंग...

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पूरे शहर व 60 वार्ड को सैनिटाइजिंग कर छिड़काव किया जा रहा है । उन्होंने बताया शहर को सुरक्षित करने के कार्य में सभी वार्डों के पार्षद लॉकडाउन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं । समस्त आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें घर से बाहर ना निकले आवश्यक होने पर मास्क लगाकर बाहर निकले और सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।
150 से 200 लीटर सेनेटाइजर का हो रहा छिड़काव....
आयुक्त हरीश मंडावी ने बताया कि महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार वार्ड पार्षदों के सहयोग से पूरे शहर में 150 से 200 लीटर प्रतिदिन सैनिटाइजर का छिड़काव कर शहर को सुरक्षित किया जा रहा है । नगर निगम और वार्ड पार्षदों के इस प्रयास में आम नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है अतः सभी नागरिक अपने घर पर ही रहें , मास्क लगाएं, सैनिटाइजिंग का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।
टैंकर, सेनेटाजिंग मशीन और सीकर से हो रहा छिड़काव....
आयुक्त मंडावी ने बताया वार्ड पार्षदों के सहयोग से समूचे 60 वार्डों में सीकर के माध्यम से 11 गली और बस्ती को सैनिटाइजिंग कराया जा रहा है साथ ही एक टैंकर और तीन सैनिटाइजिंग मशीन से भी शहर को बाजार क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ