दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने बोरसी क्षेत्र के निवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए बोरसी में नया टीकाकरण केंद्र की शुरुवात करने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया था . सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर विधायक वोरा के साथ इस नविन टीकाकरण केंद्र का शुभारम्भ किया . महापौर बाकलीवाल ने कहा बोरसी क्षेत्र में नया केंद्र खुलने से आस पास की जनता को सहूलियत होगी साथ ही मुख्यमंत्री के मंशानुरूप सभी को जल्द से जल्द टिका लग सकेगा . अंत्योदय कार्ड धारी परिवार के 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति सिकोला भाठा शा.प्रा. स्कूल एव नया पारा शा.प्रा. स्कूल एव बोरसी शा.प्रा.स्कूल में पहुंचकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं! दुर्ग निगम में प्रारंभिक तौर पर तीन टीकाकरण केंद्र अंत्योदय कार्ड योजना के लाभार्थियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है! टीकाकरण के लिए हितग्राही परिवार को अंत्योदय कार्ड एवं स्वयं का आधार कार्ड लाना आवश्यक है, कार्ड धारी परिवार के सभी सदस्य जो 18 से 44 वर्ष के भीतर हैं एक साथ टीकाकरण के लिए आ जाए तो सभी सदस्यों को टीका साथ में लग जाएगा इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलेगी! आज सिकोला भाठा एवं नया पारा के केंद्र में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला! सिकोला भाठा के टीकाकरण केंद्र में ने पहला टीका लगवाया!
अंत्योदय कार्ड धारी परिवार के सदस्य ने बताया सिकोला भाठा निवासी बलदेव यादव ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र है मैंने आज कोविड का टीका लगवाया सुरक्षित महसूस कर रहा हूं,निगम द्वारा पानी के साथ साथ सफाई व्यवस्था भी अच्छी तरफ रखी गई है। बोरसी निवासी दुष्यंत साहू ने कहा शासन एवं निगम प्रशासन का आभार मनाते हुए कहा कि आपकी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं! तिलका वर्मा ने कहा टीकाकरण का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे की कब वैक्सीन आए और मैं केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवाऊं आज लगवाई हूँ आसानी से टीका लग गया कोई तकलीफ नही हुई।
कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक मुझे आधे घंटे ऑब्जरवेशन में रखा गया, किसी भी प्रकार का दिक्कत टीका लगाने के बाद महसूस नहीं हुआ सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उन्होंने वैक्सीनेटर का शुक्रिया किया! वही टीकाकरण करवाने आए लक्ष्मी देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा टीकाकरण के लिए अच्छा इंतजाम किए गए हैं,आसानी से टीकाकरण हो रहा है! वही टीकाकरण कराने आए विनीता सिन्हा ने कोविड का प्रथम डोज लगने के बाद खुश नजर आई। कोरोना को हराने के टीकाकरण बहुत अनिवार्य है अपनी बारी आने पर आप भी टीकाकरण अवश्य लगाएं!
महापौर ने कहा वैक्सीन से संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा, विधायक अरूण वोरा ने शहर के अंत्योदय राशन कार्डधारियों से कहा, शत्-प्रतिशत कोरोना टीका लग जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा। अपनी पारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं।