Print this page

भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई से लगभग आज 200 लोगों का भोजन वितरण किया गया

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार दूसरे दिन भी भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं दुर्ग जिला सेवा ही संगठन कार्यक्रम के टोली के सदस्य कांतिलाल बोथरा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई से आज शहर के 2 स्थानों में भोजन वितरण कर लोगों की पेट की भूख को शांत किया गया जिला अस्पताल दुर्ग के पास नागरिक सहकारी बैंक के सामने एवं बस स्टैंड के सामने अस्पतालों में आए हुए बाहर से मरीज एवं मरीजों के परिजनों को राहगीरों को एवं भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वालों को भोजन का वितरण किया गया इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी ,जिला मंत्री दिनेश देवांगन व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कथा विगत 2 दिनों से लगातार विशेष योगदान देने वाले भोमराज जैन ,पवन बड़जात्या उपस्थित रहे
विदित है कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला इकाई के आहवन एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के मार्गदर्शन में भाजपा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई का निर्माण किया गया है जिससे आम जनमानस की इस वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लॉक डाउन होने की स्थिति में उनकी पेट की भूख शांत कराई जाए इस सेवा भाव से आज दूसरे दिन भी भाजपा के द्वारा भोजन का वितरण किया गया
खासकर उस क्षेत्र जहां पर लोग इलाज के नाम से दूर-दूर क्षेत्र से आते हैं आज जिला अस्पताल के सामने खैरागढ़ पाटन और अन्य दूरस्थ अंचल से इलाज के लिए आए हैं और होटलों के बंद होने की स्थिति पर भूखे प्यासे घूम रहे थे उन लोगों को भी आज भोजन का वितरण किया गया
भोजन वितरण के दौरान भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित मंत्री नितेश बाफना गौरव शर्मा राजा नाहटा प्रतीक आदि उपस्थित रहे

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ