दुर्ग / शौर्यपथ / एक ओर दुर्ग जिले में लॉक डाउन लगा हुआ है वही दूसरी ओर इस लॉक दोव्नका फायदा अवैध खनन करने वाले भरपूर तरीके से उठा रहे है . दुर्ग से १० किलोमीटर की दुरी पर थनौद मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है इस निर्माण कार्य में ठेकेदारों द्वारा बिरेझर थनौद क्षेत्र में खेत से अवैध मुरुम का खनन भी जोरो पर है लॉक दोव्न्मे शासकीय अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए कार्य एजेंसी द्वारा खुल कर अवैध खननं काकार्य किया जा रहा है खेत को ४ से ५ फीट तक खोद कर मुरुम का अवैध खननं व परिवहन किये जाने का मामला सामने आया है . जब इस बारे में खेत में खुदाई कर रहे डम्पर के चालक व जेसीबी के चालको से बात की गयी तो उनके अनुसार दुर्ग के किसी कम्पनी के लिए कार्य करने की बात कही गयी इससे ज्यादा जानकारी ना होने की बात कह कर साइड सुपर वाइसर से मुलाकात कराई गयी . साइड सुपर वाइसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्य निर्भय देशलहरा के होने की बात बताई गयी इस बारे में दुर्ग के ठेकेदार निर्भय देशलहरा से संपर्क करने की कोशिश की गयी किन्तु संपर्क नहीं हो पाया .
बड़ा सवाल्याह है कि बिना अनुमति किस तरह कार्य करने के बावजूद भी पंचायत सचिव का मौन रहना , साइड के शासकीय इंजिनियर का मौन रहना कई तरह के संदेहों को जन्म देता है क्या लॉक डाउन का फायदा उठाकर किये जा रहे इस तरह के अवैध खनन पर खनिज विभाग एवं सम्बंधित विभाग कार्यवाही करेगी या यहाँ कोई बड़ा कमीशन का खेल संचालित है .