Print this page

कोरोना काल में दो उप निरीक्षको को मिला सम्मान हुई पदोन्नति दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने उप निरीक्षक बीपी शर्मा और सुरेन्द्र बघेल के कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश क्रमांक/ पुमु/ राय/3/ नामां एम-160/2020 दिनांक 30.03.2020 के अनुसार उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया, जिसमें दुर्ग जिले से उप निरीक्षक बी.पी.शर्मा एवं उप निरीक्षक सुरेन्द्र बघेल को वरिष्ठताक्रम के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति सूची में सम्मिलित किया गया है। निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उप निरीक्षक बी.पी.शर्मा रायपुर, दन्तेवाड़ा, धमतरी, कवर्धा,दुर्ग जिले में पदस्थ रहे हैं, वर्तमान में चौकी जेवरा सिरसा में पदस्थ है तथा उप निरीक्षक सुरेन्द्र बघेल जगदलपुर, बस्तर, कांकेर,कोण्डागांव,दुर्ग में पदस्थ रहे हैं तथा वर्तमान में थाना मोहन नगर में पदस्थ है।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा उनके कंधों में स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं इसी प्रकार पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करते रहने बताया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला, रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक उत्तम कुमार वर्मा, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक बृजेश कुशवाहा एवं स्टेनो निरीक्षक (एम) सुरेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ