दुर्ग / शौर्यपथ / सेल पेंशन योजना के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक जो 01/01/2007 से 31/03/2020 के मध्य सेवा से पृथक हुए है तथा गैरकार्यपालक जो दिनांक 01/01/2012 से 31/03/2020 के मध्य सेवा से पृथक हुए है वें अपना सेल पेंशन आवेदन जमा कर सकते है। वर्तमान में करीब 9000 भूतपूर्व कार्मिक सेल पेंशन की योजना से लाभावान्वित हो चुके है। इसके साथ ही बहुत से सेवानिवृत्त कार्मिक जो अब तक इसका लाभ नहीं ले पाये है वे भी अब इसमें आवेदन कर लाभ उठा सकतें है।
ऐसे योग्य भूतपूर्व कार्मिक जिन्होंने अभी तक सेल पेंशन योजना के लिए आवेदन जमा नहीं किये है वे जल्दी से जल्दी अपना आवेदन जमा करके इस योजना का लाभ उठा सकते है। दो लाख से अधिक संग्रहित राशि (ब्व्त्च्न्ै ।डव्न्छज्) वाले भूतपूर्व कार्मिक को अपना आवेदन आन-लाइन ही करना है। इसके लिए सेल के बेबसाइट ूूू.ेंपस.बव.पद में लागिन कर के अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है, तथा अपना आवेदन भरकर सुरक्षित (ै।टम्) कर दो प्रति में प्रिंट लेकर सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज/कागजात के साथ आवेदन सेल पेंशन कार्यालय में जमा कर सकते है।
दो लाख से कम संग्रहित राशि ( ब्व्त्च्न्ै ।डव्न्छज्) वाले भूतपूर्व कार्मिक राशि के वापसी हेतु अपना आवेदन आन-लाइन एवं आँफ लाइन दोनों प्रकार से कर सकते है, इसके लिए पेंशन कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर पूर्णरूप से भरकर दो प्रति में संबंधित आवश्यक दस्तावेज/कागजात के साथ आवेदन सेल पेंशन कार्यालय में जमा कर सकते है। इसके लिये कार्यालयीन समय में सेल पेंशन कार्यालय, पुराना हेल्थ सेंटर बिल्डिंग, सेक्टर-5, भिलाई (छ. ग.) 490006. पर संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्र.:- 0788-285-8207 में भी संपर्क कर सकते है।