Print this page

रक्तदान द्वारा दिया संत रामपाल जी के शिष्यों ने समाज सेवा का संदेश Featured

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने आज शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के लिये 50 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया और संबंधित जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर से आग्रह भी किया की भविष्य में जब भी रक्त की आवश्यकता पड़े आप एक बार हमारी संस्था से जरूर संपर्क करें हम समय-समय पर इसी तरह प्रदेश के हर जिले में रक्तदान शिविर, देहदान का संकल्प व समाज सेवा से संबंधित सभी जरूरी व महत्वपूर्ण समाज सुधार कार्यक्रम और जन जागरूक अभियान चलाते ही रहते हैं अपने सतगुरु संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में..और साथ ही शिष्यों ने सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुर्ग के झुग्गी बस्तियों के रहवासी परिवारों को मास्क, सैनिटाइजर भी वितरण किया ।
आश्रम के छत्तीसगढ़ राज्य संयोजक डॉक्टर दुष्यंत साहू और पंकज दास ने लोगों से अपील की कि समाज के हर वर्ग के जागरूक नागरिक को रक्तदान जरुर करना चाहिए, छत्तीसगढ़ राज्य के आश्रम मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि जन जागरूकता अभियान के तहत वह अपनी टीम के साथ घर घर जाकर लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि इस रक्तदान महादान अपनी सहभागिता जरूर निभाएं , और अपने आसपास के लोगों को अगर कोई भी मदद की आवश्यकता हो तो आपसी सहयोग से जरूर एक दूसरे की मदद करें, रक्तदान करने वालों में संत रामपाल जी महाराज के दुर्ग शहर के शिष्यों के साथ-साथ आश्रम सेवादारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में सनत जंघेल, रामावतार सागर,सेवक देवांगन, मुकेश सिन्हा,देवेंद्र निर्मलर और भूषण दास के सयुक्त सहयोग से यह सेवा कार्य सम्पन्न हुवा ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ