दुर्ग/ शौर्यपथ /02 जुलाई निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम अतिक्रमण टीम द्वारा नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और बाजार और अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा के मार्गदर्शन में रोका छेका अभियान के आज दूसरा दिन शहर के सड़को में घूम रहे आवारा 34 मवेशी को पकड़कर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में पहुचाया गया। शहर के इन स्थानों से पकड़ा गया कसारीडीह साई मंदिर के पास, जेल चौक,विवेकानंद सभागार के सामने,उताई रोड़ सिविल लाइन समेत कईं इलाको में सड़को पर आवारा मवेशिया घूमते नजर आया निगम अतिक्रमण टीम पकडती गई।फसलों को सुरक्षित रखने दुर्ग निगम ने रोका छेका के परंपरा की शुरवात का आज दूसरा दिन।
निगमायुक्त हरेश मंडावी ने गौठान में पर्याप्त मात्रा में चारा,पैरा आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किये है। खुले में घूमते हुए पशुओं को गौठान भेजने और पालतू पशुओं को नियमानुसार शुल्क जुर्माना का भुगतान उपरांत मुक्त कर सम्बंधित पशु पालक को सौंपा जाएगा।इसके लिए सौंपे गए जिम्मेदारी अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा को दी गई है उनकी टीम सड़को पर आवारा मवेशी की धरपकड़ करने की कार्रवाही में राजेश दग्गर,उमेश पात्रे,राधेश्याम नागेश,राजू सूर्या,राजू सागर के अलावा धनेश माखेर शामिल है।