Print this page

रोका-छेका नियमों की अनदेखी, गंदगी फैलाने पर 20 हजार जुर्माना - सड़क से मवेशी हटाने रात्रिकालीन ड्यूटी

  • doing of business

रिसाली / शौर्यपथ / रोका-छेका नियमों की अनदेखी करने के साथ ही शहर की स्वच्छता में दाग लगाने वालों पर निगम सख्ती से पेस आ रहा है। आजाद मार्केट चैक के निकट मैत्री नगर में खटाल संचालक से रिसाली नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने 20 हजार अर्थदण्ड वसूल किया। साथ ही दुधारू मवेशी को बांध कर रखने की चेतावनी दी गई।
नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। निगम के अधिकारी दुधारू मवेशियों को निर्धारित स्थान में बांध कर रखने और खटाल की गंदगी जैसे चारा और गोबर को सीधे नाली में नहीं बहाने की समझाईश दे रहे है। इसी तरह की समझाईश को नजर अंदाज करने पर राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा ने मैत्री नगर निवासी डेयरी संचालक दीन दयाल यादव पर 20 हजार जुर्माना वसूल किया।
नोटिस के बाद करने लगा हुज्जत
सड़क पर मवेशियों को छोड़ने और गोबर को व्यवस्थित तरीके से न रख सीधे नाली में बहाने पर निगम प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था। नोटिस थमाते ही डेयरी संचालक निगम के अधिकारियों के साथ हुज्जत करने लगा। समझाईश देने पर वह उंची आवाज में बात करने लगा। डेयरी संचालक के इस हरकत पर निगम ने गंदगी फैलाने पर 20 हजार जुर्माना किया।
पेट्रोलिंग करेंगे कर्मचारी
निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सड़क पर घुमने वाले आवारा मवेशी को रोका-छेका अभियान के तहत पकड़ने निर्देश दिए है। मवेशी को पकड़कर गोठान में रखा जाएगा। आयुक्त ने इसी क्रम में नई रात्रिकालीन व्यवस्था शुरू करने कहा। दिन में निगम के कर्मचारी मवेशी को गोठान पहुंचाएंगे। वहीं रात में सड़क पर बैठी मवेशी को हटाने निगम के कर्मचारी मुख्य मार्ग पर बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे। इस दौरान वे ऐसे मवेशियों को हटाएंगे जो सड़क पर बैठी रहती। सड़क पर बैठी मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने आयुक्त ने यह नई पहल शुरू की है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ