Print this page

फरार गैंगस्टर विनोद बिहारी मध्यम प्रदेश में गिरफ्तार ,सतना जिले से पकड़कर लाई पुलिस

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन व एएसपी संजय ध्रुव तथा सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश लगाने लगाता धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मोहन नगर थाना प्रभारी परिचय कुशवाहा के नेतृत्व में अवैध वसूली के फरार आरोपी विनोद बिहारी को गिरफ्तार किया गया है। विनोद बिहारी को मध्यप्रदेश के सतना जिले गिरफ्तार किया गया।
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव की लिखित शिकायत के बाद विनोद बिहारी वस्तु बिहारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। प्रार्थी की शिकायत थी कि विनोद बिहारी व सोनू बिहारी ने डरा धमका कर 8 लाख रुपए लिए और दस्तावेज भी वापिस नहीं किया। शिकायत के खिलाफ 2 अप्रैल 2021 को आरोपियों के विरुद्ध धारा 384 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पता तलाश के दौरान विनोद बिहारी का इनपुट जिला सतना मध्य प्रदेश में मिला। 11 जुलाई को पुलिस की टीम सपना रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया। मामले में दूसरे आरोपी सोनू बिहारी की तलाश जारी है। पूरी कार्यवाही में थाना मोहन नगर स्टाफ उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक मनीष अग्निहोत्री की सराहनीय भूमिका रही।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ