Print this page

किसानों की समस्याओं को लेकर 26 को जुटेंगे भाजपाई और किसान - नीलू शर्मा

  • devendra yadav birth day

खाद, बीज और बिजली के लिए किसानों को तरसा रही है भूपेश सरकार- पिंकी शाह

व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के सामने कृत्रिम समस्या उत्पन्न की जा रही- युधिष्ठिर

धमतरी। प्रदेश भर में किसानों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यही हाल रहा तो इस बार फसल बुरी तरह बर्बाद हो जाएगी और किसानों के बूते पर टिकी प्रदेश की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी। 26 जुलाई को होने वाले विधानसभा स्तर के धरने को लेकर आहूत की गई मीटिंग में रणनीतिकार राष्ट्रीय भाजपा किसान मोर्चा की मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह ने उक्त बातें कहीं।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सभी जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित समस्त मोर्चों और प्रकोष्ठ , जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार को गरीब और किसानों से कोई मतलब नहीं वह तो चुनावी दांव खेलने के लिए ऐन वक्त पर कर्जा माफ और बिजली हाफ के सपने दिखाती है। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निरंजन सिन्हा ने कहा कि आज किसानों को एहसास हो गया है कि रमन सरकार के कार्यकाल में जो सुविधाएं गरीब किसानों को दी जाती थी उसका एक फ़ीसदी भी अमल में लाने में भूपेश सरकार विफल है। जिला भाजपा संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार जिस डंगाल पर बैठी है उसे ही काटने पर आमादा है। कहने का मतलब है कि किसानों को झूठा आश्वासन देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार अब किसानों को ही तबाह करने से नहीं चूक रही है। जिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी बोधन राम नायक ने कहा कि किसान भली-भांति जान चुके हैं कि भूपेश सरकार को ना गरीबों की चिंता है ना किसानों की फिक्र। जितनी दुर्दशा किसानों की आज है वैसे कभी नहीं थी, बल्कि रमन सरकार में तो किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उनकी मांग से पहले उपलब्ध हो जाती थी। भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से क्रियान्वित किसान सम्मान निधि योजना से देश भर के किसानों को सवा सात लाख करोड़ रुपए प्रदाय किया जा चुका है। पूर्व में भाजपा की रमन सरकार ने भी किसानों के हित के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन भूपेश सरकार ने तो सारी हदें पार कर दी है ना गरीब खुश है और ना किसान सुखी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तल्लीन पुरी गोस्वामी ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई बैठक में तय किया गया कि 26 जुलाई को धमतरी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला संगठन एवं भाजपा जिला तथा मंडल किसान मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी ताकि बहरी भूपेश सरकार सुन सके।

23 जुलाई की बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, जिला कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश हिंदूजा, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विरेंद्र साहू, प्रीतेश गांधी, रघुनंदन साहू, कमलेश ठोकने, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिथिका विश्वास, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, धमतरी शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, कुरूद मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, रवि शंकर दुबे, महेंद्र पंडित, शिवदत्त उपाध्याय, छत्रपाल बैस, गौकरण साहू, मुरारी यदु, श्यामा साहू ,महेंद्र नेताम, नंद यादव, जन्मेजय साहू, तारेंद्र चंद्राकर, धनेश्वर सिन्हा, दीनबंधु चंद्राकर, पुरुषोत्तम सिन्हा, पिंकू साहू, धनंजय साहू, धान सिंह साहू, महावीर सिन्हा, जागेश्वर साहू, मयाराम यादव, हरिओम साहू, बुद्धेश्वर साहू, दीनदयाल साहू, महेश साहू ,पुष्पेंद्र साहू, रोशन साहू, नरेश यादव, कैलाश तिवारी, हृदय साहू, चिरौंजी साहू सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के दिलीप पटेल कर रहे थे, जबकि कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आभार प्रदर्शन जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री रोहिताश मिश्रा ने किया।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 24 July 2021 15:33
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर