Print this page

सट्टा नामक जुआ खिलाते 03 सटोरिये रंगे हाथ पकड़ाये

  • doing of business

*कुल नगदी रकम 13410/-रुपये, नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाइल एवं लाखों रुपए की सट्टा पट्टी बरामद*

*कोतवाली पुलिस एवं मगरलोड पुलिस की पृथक-पृथक कार्यवाही*

        पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।

           उक्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाते हुए असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

         इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जालमपुर चौक के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जिस पर रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए *आरोपी मोहम्मद ताज ख़ान पिता मोहम्मद अय्यूब खान उम्र 24 वर्ष साकिन जालमपुर दीवान तालाब के पास धमतरी* को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से हजारों रुपए की सट्टा पट्टी एवं नकदी रकम ₹7340/- बरामद किया गया। इसी प्रकार अधारी नवागांव के पास से *आरोपी राहुल साहू पिता रोशन साहू उम्र 26 वर्ष साकिन आधारी नवागांव धमतरी* के कब्जे से नगदी रकम ₹5910/-, नोकिया कंपनी का एक की-पैड मोबाइल व हजारों रुपए की सट्टा पट्टी बरामद किया गया। दोनों आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 4क जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

         इसी प्रकार थाना मगरलोड अंतर्गत चाहत ढाबा के पास घेराबंदी कर *आरोपी पंकज बंजारे पिता नारद बंजारे उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम छाती थाना कुरूद जिला धमतरी* को रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए रंगे हाथ पकड़कर उसके कब्जे से हजारों रुपए की सट्टा पट्टी एवं नकदी रकम बरामद कर धारा 4क जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

          धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। ऐसे तत्वों की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्तता की तस्दीक कर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर