Print this page

भीमा देव गौठान सांकरा मे रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन हुआ

  • rounak group

 धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

माननीय भूपेश बघेल के निर्देश मे सिहावा विधानसभा में आज राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन भीमा देव गौठान सांकरा मे किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि के रूप मे  सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव  उपस्थित थी कार्यक्रम में डॉ. ध्रुव द्वारा किसानों को बीज एवं मास्क का वितरण किया गया।
रोका छेका कार्यक्रम के माध्यम से गौठान मे गायों एवं बैलो को रखकर उनके दाना पानी की व्यवस्था कर  उनके अनियंत्रित गांवो मे घूमने एवं फसलों को नुकसान पहुचाने से रोका जा सकेगा एवं इनके गोबर को एकत्रित कर इससे गोबर गैस एवं वर्मीकम्पोस्ट खाद तैयार किया जाएगा जिससे की गौठान समिति की आमदनी बढ़ेगी।
विधायक डॉ ध्रुव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री किसान पुत्र है जो कि किसानों के जरूरत के बारे मे अच्छे से जानते है शपथ लेते ही माटीपुत्र भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफ किया मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरुवा,घुरवा, बाड़ी  के तहत सभी ग्राम पंचायतों मे गौठान का निर्माण कराया जा रहा है जिसके माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों के गौठान मे वर्मीकम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों मे किसानों द्वारा रासायनिक खाद के विकल्प के रूप मे वर्मीकम्पोस्ट खाद का उपयोग कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकेगा एवं किसान  आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इस कार्यक्रम में सरपंच शशि ध्रुव,जनपद सदस्य सुलोचना साहू,विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप नाग,जनपद सदस्य दुर्गेशनंदिनी साहू,शकुंतला ठाकुर,सविता सोन,उपसरपंच पारस साहू,पंच डिकेश्वर सिन्हा ,बल्लू ठाकुर ,रोमन साहू,जयश्री साहू, देववती साहू,अनसूइया ध्रुव ,पिंकी मल्होत्रा,गौठान समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू,ग्राम सभा अध्यक्ष गिरधारी मंडावी,अजित वर्मा,हेमलता साहू,गिरवर भंडारी,जनमेजय साहू आदि उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर