नगरी। श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा
11वीं में इस वर्ष आर्ट्स व एग्रीकल्चर विषयों में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अभिभावकों ने संस्था प्रमुख पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यों ने शीघ्र इन विषयों में 11वीं कक्षा के छात्रों को प्रवेश नहीं दिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी तथा धमतरी कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्यारहवीं के
छात्र-छात्राओं को श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में आर्टस व एग्रीकल्चर विषय में प्रवेश दिया जाए।
ज्ञात हो कि इस वर्ष श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में हिंदी के कक्षा ग्यारहवीं के आर्टस व एग्रीकल्चर विषय में छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख द्वारा यह कहकर प्रवेश नहीं दिया गया की अब शासकीय श्रृंगी ऋषि स्कूल, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के सेटअप पर संचालित होगा। जिसकी वजह से इन दो विषयों आर्ट्स व एग्रीकल्चर के छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में इन विषयों के छात्र-छात्राएं आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में पढ़ने जाने को मजबूर हुए जिसकी वजह से नगरी से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में इन बच्चों को आपने व्यवस्था पर स्कूल जाना पड़ रहा है।
इस मामले में विवाद गहराता जा रहा है साथी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं द्वारा इन विषयों में प्रवेश प्रारंभ नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
नगरी में आयोजित बैठक में कलेक्टर धमतरी ने कला एवं कृषि विषय बंद होने के संबंध में जानकारी ना होने की बात कही।