Print this page

नगरीय प्रशासन मंत्री ने चंदखुरी में 5.20 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

  • Ad Content 1

रायपुर /शौर्यपथ/

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले की चंदखुरी नगर पंचायत के अंतर्गत 5 करोड़ 20 लाख 55 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में मुख्यतः स्कूल भवन, सड़क, पंचायत भवन, रंग मंच, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग के  खिलेश देवांगन, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष  रविशंकर धीवर भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसरोकारों से जुडे़ सभी निर्माण एवं विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी महोत्सव और धान तिहार के तहत धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है उन्होंने बताया कि राज्य शासन का यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। प्रदेश के किसानों से सरकार समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जा रहा है। सभी धान खरीदी केन्द्रों और उपार्जन केन्द्रों में समुचित प्रबंध किये गये हैं। किसानों को यहां पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके व्यापक इंतजाम किये गये हैं। उन्होने बताया नवगठित चंदखुरी नगर पंचायत के लिए पिछले दिनों करीब 6 करोड़ के अधोसंरचना के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है, नगर पंचायत चंदखुरी द्वारा कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने चंदखुरी में सामुदायिक भवन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। डॉ. डहरिया ने कहा कि चंदखुरी में पुलिस चौकी स्थापना के लिए आवश्यक पहल की जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, नागरिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR