Print this page

लघु सीमांत कृषकों और महिला समूहों को उद्यानिकी से जोड़े:

  • Ad Content 1

रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष  रामकुमार पटेलएवं सदस्य  पवन पटेल,  दुखवा पटेल एवं  हरि पटेल ने आज सूरजपुर जिले में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने शासन के मंशा अनुसार उद्यानिकी विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ लघु सीमांत कृषकों को दिलाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों दिए। 

अध्यक्ष  पटेल ने उद्यानिकी विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से उद्यानिकी खेती को बढ़ावा देने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।  पटेल ने सभी विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कृषकों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित-प्रोत्साहित करने को कहा। 

समीक्षा बैठक में सहायक संचालक उद्यान  ज्योत्सना मिश्रा, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी  अरुणा कुजुर, सुखदेव राम भगत, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी  रिमझिम ताम्रकार,  अनुप्रिया बड़ा,  शिवनाथ भगत,  जागेश्वर राठिया,  श्वेता पांडे,  मंगरू राम खैरवार सहित समस्त फील्ड एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR