Print this page

मुख्य सचिव ने ली कलेक्टरों से धान खरीदी के प्रगति की जानकारी :

  • Ad Content 1

रायपुर /शौर्यपथ/ 

मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग संभाग के संभागायुक्त और जांजगीर-चांपा-राजनांदगांव-महासमुंद-बलौदाबाजार-बेमेतरा-रायगढ़-बालोद-रायपुर और बिलासपुर जिले के कलेक्टरों की बैठक ली। 

बैठक में मुख्य रूप से गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक धान खरीदी की मात्रा तथा कृषक संख्या, मिलर बारदानें समिति में पहुंचाने की स्थिति, आगामी खरीदी हेतु बारदाना की उपलब्धता एवं स्टेकिंग प्लान, समितियों से धान उठाव, मिलर्स द्वारा चावल जमा करना, धान उपार्जन से संबंधित पंजीयन तथा राजस्व अभिलेखों की शुद्धि, धान खरीदी में संभावित संवेदनशील मामले, कृषकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने तथा सूचनाएं एकत्रित करने हेतु जिले के प्रयास, धान खरीदी केन्द्रों पर टीकाकरण एवं कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था और कोविड संक्रमण से निपटने हेतु जिलों की तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई। निर्धारित विषयों पर जिला कलेक्टरों ने अब तक की प्रगति के विषय में विस्तार से मुख्य सचिव को जानकारी दी।
 अमिताभ जैन ने बैठक में कहा है कि अलग-अलग बिन्दुओं पर धान खरीदी की प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी से अवगत होने के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा की जाएगी। आज की बैठक में नौ जिलों के प्रगति की समीक्षा की गई है। आगामी दिनों में भी जिलों में चल रहे धान खरीदी के प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिलों के फीड बैक के आधार पर धान खरीदी में आ रही कठिनाईयों एवं अन्य तकनीकी विषयों का निराकरण राज्य स्तर पर किया जाएगा।  जैन ने धान खरीदी केन्द्रों के लिए तैनात जोनल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी कलेक्टरों से कहा है कि जिलों में जोनल अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर धान खरीदी केन्द्रों में आ रही कठिनाईयों, बेहतर प्रक्रियाओं की जानकारी ले और खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपादित कराएं। उन्होंने धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए है। 

मुख्य सचिव  जैन ने धान खरीदी केन्द्रों में टेस्टिंग और टीकाकरण कैम्प नियमित रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी केन्द्रों को कलस्टर के रूप में बाटकर टीकाकरण और जांच की प्रक्रिया में तेजी लाए।  जैन ने विदेशों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग  के कार्य को गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि हवाई अड्डों में स्थापित हेल्प डेस्क में ऐसे यात्रियों के नाम, पता एवं अन्य जानकारियां दर्ज कर ली जाए, जिससे उनकी टेªसिंग और जरूरी होने पर उपचार शुरू करने में सुविधा हो सके।
बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, प्रबंध संचालक मार्कफेड सुश्री किरण कौशल, पंजीयक सहकारी समिति  हिमशिखर गुप्ता, संचालक स्वास्थ्य  नीरज बंसोड, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  अब्दुल कैसर हक उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय  सुब्रत साहू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR