रायपुर / शौर्यपथ /
बीरगांव नगर पालिका में हुए नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला . कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में 19 सीटो के साथ आगे है वही भाजपा को 10 सीट से संतोष करना पडा . इस बार निर्दली प्रत्याशियों ने भी इस चुनाव में शानदार नतीजो के साथ 11 सीटो पर कब्ज़ा कर लिया . 40 वार्ड के नगर पालिक निगम में ज़रूरी 21 पार्षद नहीं होने के कारन पूर्ण बहुत किसी के पास नहीं है .
किन्तु पूर्व में इस पालिका में भाजपा का राज था किन्तु इस बार बीरगांव की जनता ने बदलाव करते हुए कांग्रेस को मौका दिया किन्तु 2 सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चुक गए ऐसे में अब निर्दलियो का समर्थन ही कांग्रेस सर्कार के बनने में अहम् भूमिका निभाएगा . अगर सभी निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा की तरफ रुख करते है तो भाजपा की सरकार बनेगी जो एक मुश्किल टास्क है भाजपा के लिए किन्तु वही कांग्रेस को सिर्फ दो निर्दलीय प्रत्याशियों को साधना होगा और निगम में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी . इस लिहाज से कांग्रेस की सरकार बनने के आसार अत्यधिक ह