Print this page

मुख्यमंत्री से खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष श्री अब्दुल रज्जाक खान एवं पार्षदगणों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  बघेल ने खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को नगर पालिका परिषद चुनाव में जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  जितेन्द्र मुदलियार, राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष  नवाज खान सहित पार्षदगण मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR