Print this page

मुख्यमंत्री की सहायक आरक्षकों के हित में बड़ी पहल

  • doing of business

सहायक आरक्षकों को आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को किया प्रेषित

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है । इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है।

मुख्यमंत्री  बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR