Print this page

मुख्यमंत्री 12 जनवरी को चार मंत्रियों के विभागों से संबंधित बजट तैयारियों की करेंगे समीक्षा

  • doing of business

बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पद भार ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री गणों के साथ वर्ष 2022-23 की बजट की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे।  बघेल पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, मंत्री  ताम्रध्वज साहू तथा इसके बाद मुख्यमंत्री अपने विभागों की बजट तैयारी की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल शाम 4:40 बजे अपने निवास कार्यालय से कार द्वारा रवाना होकर 5:00 बजे बीरगांव पहुंचेंगे और वहां बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल शाम 5:50 बजे अपने निवास कार्यालय लौट आएंगे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR