Print this page

​​​​​​​राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा है कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। स्वामी विवेकानंद जी का यह संदेश ‘उठो, जागो, और ध्येय की प्राप्ति तक रूको मत’ सदैव देश और दुनिया के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर हम सबको उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR