नगरी। 16 जनवरी, रविवार शाम 07 बजे के आसपास ग्राम पंचायत मुनाईकेरा से नगरी लौट रहे आटोचालक और सवारीयों ने जब सडक किनारे बैठे तेंदुए को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। ऑटो चालक ने बताया कि सड़क किनारे तेंदुआ बैठा हुआ था और कुछ ही दूरी पर मवेशियों को हाँकर ले जाते हुए कुछ ग्रामीण भी नजर आए। तेंदुआ शांति से सड़क किनारे बैठा हुआ था और मवेशियों पर नजर रखे हुआ था। इन दिनों खराब मौसम की वजह से जल्द सांध्य होने से हिंसक वन्य प्राणी प्रिया इसी बस्तियों के नजदीक पहुंच रहे हैं वन विभाग को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
कुछ ही समय पूर्व तेंदुए के हमले में कई मवेशियों और बच्चों की मौत की घटनाएं हो चुकी है इसके अलावा हाथियों का उत्पात भी ग्रामीणों को को झेलना पड़ा।